फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   road block

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रकों को नहीं मिली आगे जाने की अनुमति

विज्ञापन
road block
उधमपुर : नेशनल हाईवे पर रोके गए श्रीनगर जाने वाले वाहन. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर/रामबन। रामबन के विभिन्न स्थानों पर पस्सियां गिरने से बंद हुए जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को वीरवार को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खोला गया। उधमपुर के जखैनी चौक से भी घाटी की तरफ वाहनों की आवाजाही जारी रही। हालांकि, ट्रकों को शाम तक आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन

यातायात पुलिस के मुताबिक पस्सियां हटाने के बाद सबसे पहले छोटे वाहनों को आगे की तरफ रवाना किया गया है। ट्रकों व अन्य भारी वाहनों को एहतियात के लिए रोक कर रखा गया है। बताया कि रात में इन्हें भी आगे की तरफ रवाना कर दिया जाएगा। हालांकि, वीरवार को रात तक ट्रकों को आगे जाने की अनुमति नहीं मिली। उन्हें कश्मीर की तरफ जाने के लिए सुबह तक का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं, उधमपुर से पहले ही हाईवे पर ट्रकों की लंबी कतार लगी रही। चालक दिन भर आगे जाने के लिए यातायात पुलिस की अनुमति मिलने का इंतजार करते रहे। मौसम में बदलाव होने के कारण चालकों को ठंड का भी सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि बारिश के दौरान बुधवार को रामबन में कैफेटेरिया मोड़ और मेहाड के बीच विभिन्न स्थानों पर पस्सियां गिरने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजमार्ग के बंद होने के बाद रामबन के अलावा उधमपुर से भी वाहनों के घाटी की तरफ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। जिसके कारण उधमपुर के जखैनी चौक के अलावा संगूर, रठियान, ठंडा पद्दर, बट्टल बालियां, गरनेई, फलाटा, आदि इलाकों में सैकड़ों छोटे-बडे़ वाहनों को रोक दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed