फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Road block over the death of lineman

लाइनमैन की मौत पर मार्ग बंद कर प्रदर्शन

Fri, 16 Dec 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रामनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/रामनगर Updated Fri, 16 Dec 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Road block over the death of lineman
रामनगर में प्रदर्शन करते मृतक लाइनमैन के रिश्तेदार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

डालसर गांव में बुधवार को करंट लगने से लाइनमैन जोगिंदर की हुई मौत के बाद वीरवार को उसके परिवार वालों ने प्रशासन के खिलाफ रामनगर-उधमपुर मार्ग बंद कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी जोगिंदर को करंट लगने के लिए जिम्मेदार व्यक्ति की तलाश कर उसे तुरंत गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन


तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के कारण मार्ग की दोनों तरफ  गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। मौके पर पहुंचे एसडीपीओ दीपक ढिंगरा, नायब तहसीलदार आरीफ  टाक के समझाने पर भी लोग नहीं मान रहे थे। प्रदर्शनकारी मौत के लिए जिम्मेदार व्यक्ति की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए थे। कुछ देर बाद जब एसडीपीओ दीपक ढिंगरा ने प्रदर्शनकारियों से कहा की दोषियों को गिरफ्तार कर लिया गया। वे थाने पर जाकर देख सकते हैं।
विज्ञापन


तब प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन समाप्त किया। बता दें कि बुधवार को डालसर गांव में लाइनमैन जोगिंदर स्थानीय निवासी हिमराज के घर के ऊपर से गुजरने वाले तारों को शिफ्ट कर रहा था कि अचानक किसी ने करंट सप्लाई कर दी। इससे जोगिंदर की मौके पर ही मौत हो गई थी। बिजली विभाग का तर्क था कि जोगिंदर डालसर का नहीं था वह मसल गांव का लाइनमैन था। उसने तारों को शिफ्ट करने के लिए विभाग को नहीं बताया था। यहां तक कि संबंधित लाइनमैन को भी नहीं पता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग इस तर्क से पल्ला तो झाड़ लिया, लेकिन लोगों का कहना था कि जब पता नहीं था तो इस बात का पता क्यों नहीं किया गया कि डालसर गांव में इतने घंटे बिजली गुल क्यों रही। बिना परमिशन तार को कोई लाइनमैन शिफ्ट नहीं कर सकता। बहरहाल पुलिस ने तत्काल हिमराज को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed