{"_id":"5852ebb54f1c1b0c71649c76","slug":"road-block-over-the-death-of-lineman","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइनमैन की मौत पर मार्ग बंद कर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइनमैन की मौत पर मार्ग बंद कर प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला/रामनगर
Updated Fri, 16 Dec 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
रामनगर में प्रदर्शन करते मृतक लाइनमैन के रिश्तेदार।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डालसर गांव में बुधवार को करंट लगने से लाइनमैन जोगिंदर की हुई मौत के बाद वीरवार को उसके परिवार वालों ने प्रशासन के खिलाफ रामनगर-उधमपुर मार्ग बंद कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी जोगिंदर को करंट लगने के लिए जिम्मेदार व्यक्ति की तलाश कर उसे तुरंत गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के कारण मार्ग की दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। मौके पर पहुंचे एसडीपीओ दीपक ढिंगरा, नायब तहसीलदार आरीफ टाक के समझाने पर भी लोग नहीं मान रहे थे। प्रदर्शनकारी मौत के लिए जिम्मेदार व्यक्ति की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए थे। कुछ देर बाद जब एसडीपीओ दीपक ढिंगरा ने प्रदर्शनकारियों से कहा की दोषियों को गिरफ्तार कर लिया गया। वे थाने पर जाकर देख सकते हैं।
विज्ञापन
तब प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन समाप्त किया। बता दें कि बुधवार को डालसर गांव में लाइनमैन जोगिंदर स्थानीय निवासी हिमराज के घर के ऊपर से गुजरने वाले तारों को शिफ्ट कर रहा था कि अचानक किसी ने करंट सप्लाई कर दी। इससे जोगिंदर की मौके पर ही मौत हो गई थी। बिजली विभाग का तर्क था कि जोगिंदर डालसर का नहीं था वह मसल गांव का लाइनमैन था। उसने तारों को शिफ्ट करने के लिए विभाग को नहीं बताया था। यहां तक कि संबंधित लाइनमैन को भी नहीं पता था।
विज्ञापन
विभाग इस तर्क से पल्ला तो झाड़ लिया, लेकिन लोगों का कहना था कि जब पता नहीं था तो इस बात का पता क्यों नहीं किया गया कि डालसर गांव में इतने घंटे बिजली गुल क्यों रही। बिना परमिशन तार को कोई लाइनमैन शिफ्ट नहीं कर सकता। बहरहाल पुलिस ने तत्काल हिमराज को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।