फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road accedent CRPF 24th Battalion's vehicle overturned, six soldiers injured

जम्मू-कश्मीरः सीआरपीएफ की 24वीं बटालियन का वाहन पलटा, छह जवान घायल

Mon, 30 Dec 2019 01:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Mon, 30 Dec 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
road accedent CRPF 24th Battalion's vehicle overturned, six soldiers injured
अस्पताल में भर्ती जवान, काफिले के अन्य जवान - फोटो : अमर उजाला

जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिला मुख्यालय से करीब चार किलोमीटर दूर बट्टल बालियां इलाके में रविवार शाम घाटी से जम्मू की तरफ लौट रहे सीआपीएफ के काफिले एक वाहन पलट गया। इस हादसे में छह जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी जवानों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब चार बजे घाटी से जम्मू की तरफ लौट रहा सीआरपीएफ की 24वीं बटालियन का वाहन बट्टल बालियां इलाके में पहुंचा। इस दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन फोरलेन राजमार्ग पर पलट गया। दुर्घटना के बाद साथ चल रहे सुरक्षा बलों के अन्य वाहन रुक गए। जवानों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर घायल जवानों को बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में उपचाराधीन घायल जवानों की पहचान हेडकांस्टेबल अनिल कुमार (37) पुत्र ललता प्रसाद निवासी उत्तर प्रदेश, कांस्टेबल सतीश इक्का (36) पुत्र शशि भूषण निवासी झारखंड, कांस्टेबल बिमिता सरकार (30) पुत्र रामानंद निवासी त्रिपुरा, कांस्टेबल योगराज सिंह (24) पुत्र सरदार हीरा सिंह निवासी पंजाब, कांस्टेबल बृजेश कुमार (22) पुत्र के प्रसाद निवासी मिर्जापुर उत्तर प्रदेश और एएसआई अमत्या चौधरी (52) पुत्र देव राम निवासी असम के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed