{"_id":"9549da35d0d1cfc5ba0d25d463559e63","slug":"ret-teachers-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरईटी शिक्षकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरईटी शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोडा
Updated Mon, 04 Jan 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
आरईटी टीचर्स फोरम ने मासिक बैठक में अपनी समस्याओं को उजागर किया। बैठक में सैकड़ों टीचरों ने भाग लिया और शिक्षा मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
उधमपुर में रियासी प्रधान विनोद शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद प्रदर्शन किया गया, जिसमें बताया गया कि सरकार आरईटी शिक्षकों से भेदभाव कर रही है। जम्मू विश्वविद्यालय और इगनू आदि सभी विश्वविद्यालयों से डिग्री लेने के बाद स्क्रीनिंग टेस्ट लिया जा रहा है।
विज्ञापन
अपनी मागों के लिए एक प्रतिनिधिमंडल उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह से भी मिला। इस दौरान प्रधानमंत्री कार्यालय के विशेष राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से भी मुलाकात की गई।
विज्ञापन
उधमपुर के सांसद डॉ. जितेंद्र सिंह को ज्ञापन भी सौंपा गया। उन्होंने बताया कि स्क्रीनिंग टेस्ट में अध्यापकों में रोष व्याप्त है। इस दौरान लेखराज परिहार, सुकेश खजूरिया, प्रीतम गोस्वामी, अशोक सेठ, सुशील सिंह, सुरेश, भूषण, भूपेंद्र
सिंह, सुनीती, नेहा शर्मा आदि लोग मौजूद थे।