फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Restaurants and bars will open till 10 pm with 50 percent capacity from today

आज से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ रात दस बजे तक खुलेंगे रेस्टोरेंट और बार

विज्ञापन
Restaurants and bars will open till 10 pm with 50 percent capacity from today
उधमपुर। कोविड कंटनेमेंट को लेकर सरकार की तरफ से जारी नई गाइड लाइन के बाद सोमवार को जिला प्रशासन ने भी अपनी गाइड लाइन जारी कर दी। जिले में अब सभी रेस्टोरेंट व बार मंगलवार सुबह सात से रात दस बजे तक खुल सकेंगे। लेकिन इसके लिए पहले ग्राहक को वैक्सीन लगवानी होगी या फिर 48 घंटे से पहले कोरोना टेस्ट करवाना होगा। इंडोर शापिंग कांप्लेक्स व मॉलस में जाने के लिए भी यही शर्त रखी गई है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की तरफ से कोविड कंटेनमेंट को लेकर रविवार को नई गाइड लाइन जारी की गई थी। इसको अमल में लाने का अधिकार जिला प्रशासन को दिया गया है। उधमपुर जिला प्रशासन ने सोमवार को इसको लेकर नई गाइड लाइन जार की है। सरकार के आदेश के अनुसार ही जिला प्रशासन ने जिले में सभी रेस्टोरेंट और बार को सुबह सात से रात दस बजे तक खोलने की अनुमति दे दी है। लेकिन इसके लिए ग्राहक का वैक्सीन लगवाना या फिर अंदर प्रवेश करने के 48 अंदर कोरोना टेस्ट करवाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

इसके बाद ही ग्राहक अंदर बैठ सकेगा। इसके साथ सभी शापिंग कांप्लेक्स और मॉलस के अंदर मौजूद दुकानों में जाने के लिए इसी शर्त को लागू किया गया है। इनमें जाने के लिए भी ग्राहक का पहले वैक्सीन लगवाना या फिर कोरोना टेस्ट करवाना अनिवार्य होगा। 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सभी जिम और इंडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को भी खोलने की अनुमति मिल गई है। इससे जिम मालिकों और युवाओं को बहुत ज्यादा राहत मिली है। पेड पब्लिक पार्क को भी खोलने की अनुमति मिल गई है। लेकिन पार्क के अंदर जाने की अनुमति उसको मिलेगी, जिसने कोरोना वैक्सीन लगवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed