फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Residents Start repair Work From Own Pocket

Udhampur News: जब जन प्रतिनिधि नहीं आए काम तो खुद पैसे जमा कर शुरू की गली की मरम्मत

विज्ञापन
Residents Start repair Work From Own Pocket
- वार्ड नंबर 10 में बागवानी कार्यालय के पास मौजूद गली का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। विधानसभा चुनाव होने के बाद लोगों ने सोचा था कि अब कस्बे का तेजी से विकास होगा। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान किया जाएगा लेकिन वार्ड नंबर 10 के निवासियों की हसरत पूरी नहीं हो पाई। लोग खुद पैसे जमा कर बागवानी विभाग के कार्यालय के पास से गुजर रही गली की मरम्मत कराने को मजबूर हो गए हैं।
कस्बे के वार्ड नंबर दस हॉर्टिकल्चर विभाग के पास से गुजरने वाली गली की मरम्मत करवाने की वार्ड वासियों ने कई बार नगर पालिका से गुहार लगाई, मगर गली का मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ। इससे गुस्साए वार्ड वासियों ने खुद पैसे एकत्र कर गली की मरम्मत कार्य शुरू करवाया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी बृजमोहन, विक्की पौडवाल, विक्की सिंह, नीतू शर्मा, शाम लाल अन्य लोगों ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से गली की दयनीय हालत है। जगह-जगह गड्ढे पड़ गए हैं। इस कारण आने जाने वाले वार्ड वासियों तथा राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बारिश के समय गड्ढे में पानी भर जाने से और ज्यादा हादसों का भय रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्डवासियों ने बताया कि वार्ड नंबर 10 की कई गलियों की हालत खस्ता है। इन सभी गलियों की खस्ता हालत की मरम्मत जल्द करवाने के लिए संज्ञान लिया जाए। वार्डवासियों ने मांग की वार्ड दस की सभी खस्ता गलियों की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed