फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   recycle machine installed in katra

कटड़ा में घरों से निकलने वाला कूड़ा रिसाइकिल होगा

विज्ञापन
recycle machine installed in katra
कटड़ा। धर्मनगरी में शुक्रवार को पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी जम्मू कश्मीर के चैयरमैन सुरेश चुघ ने शहर से निकलने वाले गारबेज को रीसाइकिल कर खाद बनाने वाली मशीन का केडीए कार्यालय में उद्घाटन किया। केडीए कूड़ा कर्कट की खाद बनाकर किसानों को देगा।
विज्ञापन

पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी के सदस्य नगर पालिका द्वारा इकट्ठा किए हर किस्म के गारबेज को अलग करके रख रहे हैं। मशीन के जरिये इसे रीसाइकिल कर दस से पंद्रह दिनों में खाद तैयार की जाएगी। सदस्यों ने कहा कि यह मशीन ओडब्ल्यूसी को मेसर्स एक्सेल इंडस्ट्रीज लिमिटेड मुंबई ने दान की है।
विज्ञापन

बीएम शर्मा सदस्य सचिव, जेकेपीसीसी ने कहा कि ठोस कचरे का पृथक्करण सबसे महत्वपूर्ण है। एक कुशल तरीके से कचरे को रिसाइकिल करने के लिए यह कदम उठाए गया है। सुरेश चुघ अध्यक्ष, जेकेपीसीसी ने स्वच्छ भारत मिशन के दिशा-निर्देशों और एनजीटी के निर्देशों के अनुरूप प्रासंगिक नियमों और दिशानिर्देशों का अनुपालन करने वाले अधिकारियों के साथ समन्वय में काम करने के लिए प्रदूषण नियंत्रण समिति के अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर डॉ. सैयद नदीम हुसैन, क्षेत्रीय निदेशक जेकेपीसीसी, जेएन शर्मा, पर्यावरण इंजीनियर, पीसीसी, अशोक गुप्ता एईई जेकेपीसीसी, मंडल अधिकारी हंस राज गलोच व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed