{"_id":"680bde97015464a22609a57b","slug":"recruitment-start-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-122649-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: जिला एड डिफेंस काउंसिल कार्यालय में विभिन्न पदों पर भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: जिला एड डिफेंस काउंसिल कार्यालय में विभिन्न पदों पर भर्ती
विज्ञापन
- 5 मई को आवेदल करने की अंतिम तिथि
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर लीगल सर्विसेस अथारिटी की ओर से विभिन्न पदों पर नियुक्ति को आवेदन मांगे गए हैं जिनमें लीगल एड डिफेंस काउंसिल उधमपुर कार्यालय के लिए कार्यालय सहायक के तीन, रिसेप्शनिस्ट सह डाटा एंट्री ऑपरेटर के एक और कार्यालय चपरासी के तीन पद शामिल हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि पांच मई निर्धारित की गई। उधमपुर जिला कोर्ट परिसर में जिला एड डिफेंस काउंसिल कार्यालय में एक साल की अवधि के लिए संविदात्मक आधार पर विभिन्न पदों पर की जाने वाली नियुक्ति पर चयनित होने वाले उम्मीदवार के कार्य प्रदर्शन के आधार पर कार्यालय की अवधि को बढ़ाया भी जा सकता है। इसके लिए कार्यालय सहायक के लिए 17500, रिसेप्शनिस्ट सह डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए 16000 और चपरासी के लिए 11000 रुपये मासिक मानदेय निर्धारित किया गया है।
उम्मीदवार की उम्र 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए जबकि कार्यालय सहायक और रिसेप्शनिस्ट सह डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए ग्रेजुएशन के साथ अच्छी टायपिंग स्पीड, कंप्यूटर का बेहतर ज्ञान, फाइल प्रबंधन, केस फाइल तैयार करने आदि का अनुभव मांगा गया है। चपरासी के लिए 10वीं उर्तीण होने के साथ मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) कार्य का अनुभव होना चाहिए। आवेदकों का 200 रुपये के डिमांड ड्राफ्ट और स्व अभिप्रमाणित योग्यता प्रमाण पत्रों के साथ अपना आवेदन अंतिम तिथि से पहले जम्मू कश्मीर लीगल सर्विसेस अथारिटी के सदस्य सचिव कार्यालय जानीपुर, जम्मू में जमा कराने होंगे। संवाद