{"_id":"61f5819fedc1206bba62d8bd","slug":"reaction-udhampur-news-jmu2528020131","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाम छह बजे दुकानें बंद करने के फरमान पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाम छह बजे दुकानें बंद करने के फरमान पर जताई नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। वार्ड 3 के पार्षद समनीक भसीन ने व्यापार मंडल और चैंबर ऑफ कॉमर्स पर सप्ताहांत पाबंदियों के दौरान दुकानदारों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने शनिवार शाम छह बजे दुकानें बंद करने के आदेश पर नाराजगी जताई है।
पार्षद ने प्रशासन से सवाल किया कि क्या व्यापार मंडल और चेंबर ऑफ कॉमर्स जिला प्रशासन को चला रहे हैं? एक हफ्ते से सप्ताहांत पाबंदियों को लेकर शहर में अफरातफरी का माहौल है। यह माहौल प्रशासन व व्यापार मंडल बना रहे हैं। प्रशासन कुछ कहता है, और व्यापार मंडल कुछ और एलान कर देता है। जम्मू कश्मीर प्रशासन का आदेश है कि शुक्रवार दोपहर दो बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक बंदी रहेगी। तो इस आदेश को उधमपुर में ठीक से क्यों लागू नहीं किया जा रहा है?
उन्होंने कहा कि उधमपुर में सप्ताहांत पाबंदियों को लेकर प्रदेश प्रशासन के आदेश को दरकिनार कर अपनी मनमर्जी के आदेश पारित किए जा रहे हैं। कभी शनिवार को सभी दुकानें खुली रखने को कहा जाता है, तो कभी शनिवार शाम को दुकानें बंद करने की अधिसूचना जारी कर दी जाती है। यह सभी के लिए दुविधा का कारण बन रहा है। साथ ही कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।