फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Raw house burnt to ashes due to fire

आग लगने से कच्चा मकान जलकर हुआ राख

विज्ञापन
Raw house burnt to ashes due to fire
आग की भेंट चढ़ा कच्चा मकान। संवाद - फोटो : UDHAMPUR
रामनगर। रामनगर की पंचायत जंदरोड़ ‘ए’ के वार्ड एक में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से एक कच्चा मकान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन

पीड़ित धनीराम के चारों बेटे मुल्ख राज, हंस राज, मदनलाल और सोहनलाल अपने परिवारों के साथ दूसरे घर जंदरोड़ ए के वार्ड नंबर चार में रह रहे थे। स्थानीय निवासी अजू कुमार ने धनीराम के बेटे मदनलाल को फोन पर आग लगने की सूचना दी। इसके बाद चारों भाई फौरन घटनास्थल पर पहुंच गए लेकिन तब तक उनका कच्चा मकान जल चुका था और मकान के अंदर पड़ा सारा सामान भी जलकर राख हो गया था।

वहीं मौके पर पहुंचे जंदरोड़ ए के सरपंच सुनील शर्मा ने बताया कि जब वे घटनास्थल पर पहुंचे तब तक मकान जलकर राख हो गया था। आगजनी की इस घटना में पीड़ित का लगभग दो लाख का नुकसान हुआ है। घर के अंदर जितना भी सामान था वह सब जल चुका था। उन्होंने कहा कि मकान में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने पुलिस विभाग से अपील की कि मकान में लगी आग की जांच गहनता से की जाए। इसमें कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही सरपंच ने जिला आयुक्त से पीड़ित परिवारों की मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed