{"_id":"69e001d4bf5ac87ad606ef71","slug":"ramnagar-road-work-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-134829-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बारटा-चनुनता-भुगसियान सड़क पर तारकोल बिछाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बारटा-चनुनता-भुगसियान सड़क पर तारकोल बिछाने का काम शुरू
विज्ञापन
उधमपुर/रामनगर। रामनगर में ग्रामीण संपर्क व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बारटा-चनुनता–भुगसियान सड़क के ब्लैकटॉपिंग कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। बुधवार को विधायक डॉ. सुनील भारद्वाज ने जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की मौजूदगी में काम का आगाज करवाया। उन्होंने कहा कि परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र के अनेक गांवों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे आवागमन सुगम होने के साथ स्थानीय विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।
सड़क लंबे समय से जर्जर थी जिससे लोगों को रोजमर्रा के आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। गड्ढों के कारण विशेष रूप से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और नौकरीपेशा लोगों को परेशानी होती थी। बारिश और अन्य प्रतिकूल मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती थी।
तारकोल बिछाने का कार्य शुरू होने से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। यह सड़क चनुनता, पंजग्राईं, घोरडी, चौकी और बढ़ोल जैसे प्रमुख गांवों को जोड़ती है।