फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Ramnagar returned to visit the stick of mother Chauntra

मां चौंतरा के दर्शन कर रामनगर लौटी छड़ी यात्रा

विज्ञापन
Ramnagar returned to visit the stick of mother Chauntra
रामनगर। छठे नवरात्र पर रविवार को रामनगर के नृसिंह मंदिर से चौंतरा माता की छड़ी यात्रा निकाली गई। छड़ी यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर माता के दरबार में माथा टेका। इस बार मंदिर में प्रवेश करने से पहले सबको कोरोना टेस्ट किए गए। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति मिली।
विज्ञापन

खेम राम के नेतृत्व में सुबह करीब सात बजे नृसिंह मंदिर से छड़ी यात्रा को रवाना किया गया। माता की महिमा का गुणगान करते हुए दोपहर के समय श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचे, जहां पहले से ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद थे। टीम मंदिर जाने वाले हर श्रद्धालु का रैपिड कोरोना टेस्ट कर रही थी और निगेटिव आने के बाद ही श्रद्धालुओं को मंदिर जाने की अनुमति दी जा रही थी। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचे और कोरोना टेस्ट करवाने के बाद माता के दर्शन किए। कई लोग टेस्ट करवाए बिना वापस लौट गए। मंदिर में सामाजिक दूरी का भी पूरा ख्याल रखा गया। माता के दर्शन करने के बाद शाम के समय छड़ी यात्रा लौट आई। नृसिंह मंदिर में भी देर शाम तक माता की महिमा का गुणगान चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed