फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Ramnagar, Child Specialist Doctor, Aditya Kumar, Checkup First Day

Udhampur News: पहले दिन बाल रोग विशेषक ने ओपीडी में 100 बच्चों का स्वास्थ्य जांचा

विज्ञापन
Ramnagar, Child Specialist Doctor, Aditya Kumar, Checkup First Day
रामनगर।अस्पताल में ओपीडी के बाहर बैठकर बच्चों को दिखाने का इंतजार करते अभिभावक। - फोटो : श्री राम बाल भारती इंटर कॉलेज में कला उत्सव प्रतियोगिता के दौरान कत्थक नृत्य करतीं छात्राएं।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामनगर। उप जिला अस्पताल में पहले दिन बाल रोग विशेषज्ञ आदित्य कुमार ने सोमवार को ओपीडी में लगभग 100 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ के आते ही लोग बीमारियों से ग्रसित अपने बच्चों की जांच करवाने के लिए अस्पताल पहुंचे।
सुबह दस बजे के बाद काफी संख्या में बच्चों संग अभिभावक अस्पताल में पहुंच गए थे उन्होंने ओपीडी में बैठे नवनियुक्त डॉक्टर आदित्य कुमार को बच्चों की जांच करवाई।
विज्ञापन

अस्पताल में आए बच्चों के अभिभावक शिल्पा देवी, सपना कुमारी, पूजा सिंह, पल्लवी शर्मा, रीता वर्मा, कौशल्या देवी अन्य महिलाओं ने बताया रामनगर अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ के आने से अब हम अपने बच्चों का इलाज करवा सकेंगेद्ध पहले अस्पताल में बाल रोग डॉक्टर नहीं हुआ करते थे तो हमें भटकना पड़ता था और कई बार उधमपुर जम्मू के अस्पतालों में जाकर अपने बच्चों को इलाज करवाना पड़ता था जिस चलते कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था उन्होंने स्वास्थ्य विभाग तथा विधायक सुनील भारद्वाज का आभार प्रकट किया जिन्होंने संज्ञान लेकर लोगों की समस्या का समाधान निकाला और बाल रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट..बाल रोग विशेषज्ञ अस्पताल में हर दिन उपलब्ध रहेंगे और अस्पताल में बनी ओपीडी में हर दिन बच्चों की जांच करेंगे। - हरविंदर सिंह, बीएमओ, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed