फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Ramnagar, Balwinder Singh, Blood Donate

Udhampur News: रक्तदाता बलविंदर सिंह 35 बार कर चुके हैं रक्तदान

विज्ञापन
Ramnagar, Balwinder Singh, Blood Donate
35वीं रक्तदान करते बलविंदर सिंह।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामनगर। तहसील रामनगर के पहाड़ी क्षेत्र के रहने वाले बलविंदर सिंह अब तक 35 बार रक्तदान कर घायल लोगों की जिंदगी बचा चुके हैं। वह रामनगर तहसील की पंचायत उपरला बलोता वार्ड नंबर चार के रहने वाले हैं।
बलविंदर सिंह पिछले दस वर्षों से जरूरतमंद लोगों के लिए रक्तदान के लिए संस्था चला रहे हैं। खासकर थैलेसीमिया से ग्रसित बच्चों के लिए शिविर लगाकर रक्त एकत्रित कर रहे हैं। उन्होंने सेवियर द ब्लड ऑर्गेनाइजेशन नाम से संस्था बनाई है। बलविंदर सिंह ने बताया 2016 में उनका एक रिश्तेदार काफी गंभीर था और शालीमार अस्पताल में उपचार चल रहा था। उन्होंने उनको पहली बार रक्त दिया। इसके बाद संकल्प लिया हर जरूरतमंद इंसान की रक्त की जरूरत को पूरा करेंगे।
विज्ञापन

अगस्त 2016 में सेवियर द ब्लड ऑर्गेनाइजेशन संस्था बनाई लेकिन इस संस्था को चलाने के लिए दो वर्ष लग गए। कई प्रयासों के बाद अब इस संस्था में कई युवा जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह संस्था जम्मू-कश्मीर नहीं बल्कि बाहरी राज्यों के लोगों के साथ भी संपर्क में है। उन्होंने कई व्हाट्सएप ग्रुप बना रखे हैं। इन ग्रुपों के माध्यम से रक्त के लिए जरूरतमंद लोगों की तत्काल सहायता की जाती है।
बलविंदर सिंह पिछले तीन वर्षों से अपनी तहसील के लोगों के साथ मिलकर विभिन्न इलाकों में कई रक्तदान शिविरों का आयोजन कर चुके हैं। इन्होंने प्रोग्रेसिव यूथ फोरम के प्रधान पवन देव सिंह की पूरी टीम के साथ रामनगर कस्बे में चार और मनवाल में तीन रक्तदान शिविर लगाए।

इन शिविरों में महिलाओं, युवाओं सहित कई लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाता बलविंदर सिंह ने कहा कि हमारा अब एक ही मकसद है कि ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान शिविर लगाए जाएं। उन्होंने अपील की कि हर घर के सदस्य जरूरतमंद लोगों की जान बचाने के लिए रक्तदान के लिए आगे आए। इस नेक काम के लिए रामनगर तहसील के लोग उन पर गर्व करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed