{"_id":"68bddc32114cb46e930f7a71","slug":"ramban-two-theft-case-police-solve-four-accused-arrested-udhampur-news-c-202-1-udh1005-127199-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: चोरी के दो मामले सुलझाए, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: चोरी के दो मामले सुलझाए, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
रामबन। पुलिस ने रविवार को बनिहाल में चोरी के दो अलग-अलग मामले सुलझाते हुए आरोपी चार लोगों को गिरफ्तार किया।
सितंबर 2025 में गुलाम नबी ने बनिहाल पुलिस स्टेशन में दो भेड़ों की चोरी के संबंध में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। एक अन्य मामले में चार सितंबर 2025 को निसार अहमद वानी ने वेल्डिंग सेट, जनरेटर सेट, हल्टी मशीन और 11 लोहे की चादरों की चोरी के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस ने बताया कि बनिहाल पुलिस स्टेशन में कानून की संबंधित धाराओं के तहत 2025 की दो अलग-अलग प्राथमिकी संख्या 93 और 94 दर्ज कीं। पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद, तकनीकी सहायता और सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदिग्ध बिलाल अहमद शेख निवासी थजीवारा, अच्छाबल, अनंतनाग को गिरफ्तार कर लिया।
लगातार पूछताछ करने पर संदिग्ध बिलाल अहमद ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।
पुलिस ने बताया कि उसके खुलासे के आधार पर चोरी की दो भेड़ें बरामद की गईं और अपराध में इस्तेमाल किया गया एक वाहन भी जब्त कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए कई संदिग्धों को हिरासत में लिया। तीन संदिग्धों जाफर शाह, मुजफ्फर शाह दोनों निवासी चमलवास, बनिहाल और अब्दुल लतीफ निवासी थाची बनिहाल ने चोरी की बात स्वीकार की। उनके खुलासे के आधार पर दो लाख 23 हजार रुपये मूल्य का चोरी का सामान बरामद किया गया।
विज्ञापन
एसएसपी रामबन अरुण गुप्ता की देखरेख में एसएचओ पीएस बनिहाल, पीएसआई मनमीत सिंह और पीएसआई जावेद के नेतृत्व में एक पुलिस दल ने गिरफ्तारी और सामान बरामद किया। संवाद