{"_id":"6a0a2ae99944e316e00c5851","slug":"ramban-battery-theft-group-udhampur-news-c-202-1-udh1005-136066-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: रामबन में बैटरी चोरी के अंतर जिला गिरोह का पर्दाफाश, सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: रामबन में बैटरी चोरी के अंतर जिला गिरोह का पर्दाफाश, सामान बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबन। पुलिस ने बटोत में मोबाइल टावर से बैटरियों की चोरी के मामले का खुलासा करते हुए अंतर जिला गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई इंडस टावर्स लिमिटेड के क्लस्टर हेड विवेक रैना की शिकायत पर पुलिस स्टेशन बटोत में दर्ज एफआईआर के बाद की गई। कोठारी टावर साइट से करीब 2.58 लाख रुपये की 48 बैटरियां चोरी हुई थीं।
टीम ने अपराध में इस्तेमाल हुए ऑटो की पहचान की। इसके बाद ऑटो चालक समीर अहमद को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिससे ज्ञान चंद, संजीत कुमार और राकेश कुमार की संलिप्तता का पता चला। पुलिस ने राकेश कुमार को गिरफ्तार कर कबाड़ी की दुकान से चोरी की सभी 48 बैटरियां बरामद कर लीं। मौके से 24 अतिरिक्त टावर बैटरियां भी जब्त की गईं और चोरी का सामान खरीदने के आरोप में कबाड़ी मीट सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
जांच में सामने आया कि गिरोह अस्सर, बग्गर और पटनीटॉप में चोरी की कई वारदात में शामिल रहा है। मुख्य आरोपी संजीत कुमार ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया और चोरी करने की बात कबूली। इंस्पेक्टर संजय मनहास के नेतृत्व में पुलिस नेटवर्क के अन्य लिंक खंगालने के लिए जांच कर रही है।