फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Raksha Bandhan Festival in Jammu

अनुच्छेद 370 को भूल रंग बिरंगी राखियों व पतंगों से गुलजार होने लगी देविकानगरी

Sun, 11 Aug 2019 01:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधमपुर Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sun, 11 Aug 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan Festival in Jammu
उधमपुर स्थित कोर्ट रोड पर लगी राखी की दुकान। - फोटो : UDHAMPUR
भाई बहन के पवित्र बंधन रक्षाबंधन के पर्व को लेकर देविकानगरी का बाजार रंग बिरंगी राखियों और पतंगों के साथ गुलजार हो चुका है। शुक्रवार को बाजार खोलने की इजाजत मिलने पर बहनों ने दुकानों पर पहुंच कर अपने भाईयों के लिए राखियां खरीदना शुरू कर दिया है। वहीं बाजार में भी बहनों को लुभाने के लिए कई प्रकार की राखियां पहुंचाई गई हैं। युवाओं व बच्चों ने रक्षाबंधन के दिन होने वाली पतंगबाजी के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन


15 अगस्त को रक्षाबंधन का पावन पर्व है और बहनों ने इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को बाजार खुलने पर काफी संख्या में महिलाएं व युवतियां बाजार में पहुंची और सभी को बहुत ही चाव के साथ अपने भाइयों के लिए राखियां खरीदते हुए देखा गया। बाजार में सबसे ज्यादा मांग स्टोन राखी की है। जिसको सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। वहीं छोटे बच्चों को रिझाने के लिए भी विशेष तौर पर सुपर हीरो की राखियां बाजार में मौजूद हैं।
विज्ञापन


बाजार में हर गली व नुक्कड़ में दुकान को दुकानदारों ने रंग बिरंगी राखियों के साथ सजाकर रखा है। कई स्थानों पर स्टाल लगाकर राखियां बेची जाने लगी हैं। राखियों के साथ ही बाजार में गिफ्ट हाउस में भी बहुत ज्यादा भीड़ देखी जा रही है। जहां बहनें व भाई दोनों ही एक दूसरे के लिए उपहार खरीद रहे हैं। बाजार में चाकलेट के गिफ्ट खरीदे जा रहे हैं। वहीं युवा व बच्चे पतंगबाजी को लेकर तैयारियों में जुट हुए हैं। कई बच्चों ने शाम के समय पतंगबाजी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं व बच्चों को रिझाने के लिए बाजार में कई प्रकार की पतंगें लाई गई हैं। बाजार में कागज व प्लास्टिक की पतंगें मौजूद हैं। बारिश होने पर भी पतंगबाजी बंद नहीं होगी, क्योंकि प्लास्टिक की पतंगें को बारिश में भी बिना किसी परेशानी के उड़ाया जा सकता है। पतंग के साथ मांजा भी खरीदने का काम जारी है। हर कोई अच्छी से अच्छा मांजा खरीदने के प्रयास में है, ताकि दूसरे की पतंग को आसानी से काटा जा सके। बाजार में पतंग व राखी की मांग बढ़ने पर दुकानदारों के भी चेहरे खिल उठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed