{"_id":"627d6b83b89e0463c4511d60","slug":"raised-demand-for-construction-of-roads-in-rural-areas-katra-news-jmu259691886","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें बनाने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें बनाने की उठाई मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। पुलिस तथा लोगों के बीच में बेहतरीन तालमेल बनाने के लिए जिला पुलिस विभाग की तरफ से कई स्थानों पर थाना दिवस का आयोजन किया गया। एसएसपी अमित गुप्ता की अध्यक्षता में जिला के दूरदराज स्थित गुलाबगढ़ के हरगाम में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों ने क्षेत्र की सड़कें बनाए जाने की मांग की। साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों व स्कूलों में बेहतरीन सुविधाएं दे कर समस्या का हल करने को कहा।
पुलिस अधिकारी ने लोगों से कहा कि उन की उचित मांगों को जिला प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा। एसएसपी ने लोगों को कहा कि वह आपस में धार्मिक सौहार्द तथा भाईचारा बनाए रखे। क्षेत्र में दिखने वाली किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि के बारे में तुरंत पुलिस को सुचना दें। ग्रामीणों को कहा कि वह अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दें व पुलिस के साथ तालमेल बना कर रखे। वहीं, इसके अलावा अतिरिक्त एसपी सुरजीत कुमार भगत की देखरेख में थनोल में भी थाना दिवस हुआ। साथ ही ककरयाल में थाना दिवस का आयोजन एसपी कटड़ा अमित भसीन की अध्यक्षता में किया गया। दोनों स्थानों पर हुए कार्यक्रम के दौरान लोगों ने समस्याओं को उजागर किया।
वहीं, किश्तवाड़ के दो पुलिस पोस्ट हिडयाल एवं द्राबशाला में थाना दिवस का आयोजन किया गया। अध्यक्षता एसएसपी किश्तवाड़ शफकत हुसैन बट्ट ने किया। एसएसपी ने भी प्रतिभागियों से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और देश विरोधी और असामाजिक तत्वों की पहचान करने में पुलिस और प्रशासन के साथ सहयोग करने का अनुरोध किया। प्रतिभागियों को अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों/दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी सलाह दी गई। जनता की शिकायतों को सुनने के बाद निस्तारण का आश्वासन दिया। साथ ही इस मौके पर आवेदकों के पक्ष में कई चरित्र प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए। थाना दिवस पर एएसपी राजिंदर सिंह एवं इंस्पेक्टर आबिद बुखारी और इंस्पेक्टर नसीर अहमद, सरपंच, नागरिक एवं दुकानदार ने भाग लिया।
विज्ञापन
बाण गंगा पुलिस चौकी में बढ़ाई जाएगी सुविधा
कटड़ा । भवन मार्ग पर बाणगंगा पुलिस चौकी पर थाना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने भी अपनी समस्याएं पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखी। स्थानीय लोगों ने शौचालयों की साफ-सफाई के प्रबंधन की मांग की ओर बाणगंगा मार्ग पर घोड़ा, पिट्ठू तथा पालकी आदि के रूप में कार्य करने वाले मजदूरों को अपने पहचान पत्र बनाने को लेकर आ रही परेशानियां भी अधिकारियों के समक्ष रखी गई।
वहीं, एसडीपीओ कुलजीत सिंह ने कहा की लोगों के साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण बाण गंगा पुलिस चौकी में और ज्यादा सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इसी तरह का कार्यक्रम जल्द ही भवन मार्ग पर स्थित गांव पुराना दरूड में भी आयोजित किया जाएगा। वहीं कार्यक्रम में लोगों ने मांग की कि भवन मार्ग पर कार्य करने वाले स्थानीय दुकानदारों के साथ ही गांव पुराना दरूड के निवासियों के आने-जाने को लेकर कई बार सुरक्षा के नाम पर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लिहाजा इसका जल्द से जल्द निदान किया जाए। एसडीपीओ कुलजीत सिंह ने कहा कि स्थानीय लोगों के लिए और ज्यादा बेहतर विशेष व्यवस्था बनाई जाएगी। थाना दिवस पर एसडीएम कटड़ा अंग्रेज सिंह, तहसीलदार जितेंद्र सिंह, थाना प्रभारी निशांत गुप्ता, एसएचओ रियासी सुनील शर्मा, श्राइन बोर्ड, अधिकारी सुदेश शर्मा, बाणगंगा पुलिस चौकी इंचार्ज रविंदर सिंह के अलावा सरपंच पुराना दरूड रेखा देवी मौजूद रही।