फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   puraskar

गवर्नमेंट हाईस्कूल सुंडला को फिर मिला सांस्कृतिक क्लब पुरस्कार

विज्ञापन
puraskar
उधमपुर/मजालता। बबे जोन के गवर्नमेंट हाईस्कूल सुंडला को एक बार फिर से सांस्कृतिक संसाधन और प्रशिक्षण केंद्र (सीसीआरटी), नई दिल्ली की तरफ से सांस्कृतिक क्लब पुरस्कार प्रदान किया गया है। इसको लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी उधमपुर अरविन कुमार कौल ने इस उपलब्धि के लिए जीआईसीसी बबे होशियार सिंह और डीआईसीसी राकेश सिंह की कड़ी मेहनत की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह वास्तव में उधमपुर जिले में जम्मू संभाग के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन

इस योजना के तहत पुरस्कृत सांस्कृतिक क्लब शुरूआत में एक वर्ष के लिए होगा। उसके बाद क्लब के अधिकतम चार वर्षों के प्रदर्शन के आधार पर नवीकरण होगा। सरकारी एचएस सुंडला को यह पुरस्कार पहली बार शैक्षणिक वर्ष 2019-20 के लिए मिला था। उक्त योजना के लिए सीसीआरटी की तरफ से शैक्षणिक वर्ष 2019-20 की अनुदान राशि के रूप में 7500 रुपये स्कूल खाते में भेजे गए। सभी औपचारिकता का पालन करने के बाद इतनी ही राशि का उपयोग सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए भी किया गया है। क्लब के प्रदर्शन के आधार पर सीसीआरटी ने एक बार फिर जीएचएस सुंडला के लिए सांस्कृतिक क्लब का नवीनीकरण किया है। उक्त योजना हेतु शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए भी 7500 रुपये की अनुदान राशि जीएचएस सुंडला के खाते में भेजी गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हुशियार सिंह (शिक्षक जीएचएस सुंडला) ने 2019 में सीसीआरटी में हमारी सांस्कृतिक विविधता पर 10 दिनों की कार्यशाला में भाग लिया था। इस कार्यशाला में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर जीएचएस सुंडला को सीसीआरटी ने सांस्कृतिक क्लब के पुरस्कार के लिए चुना। सांस्कृतिक क्लब के प्रभारी शिक्षक हुशियार सिंह के अथक प्रयासों से वर्तमान में क्लब सुचारु रूप से चल रहा है। जहां विभिन्न विषयों पर सांस्कृतिक क्लब की ओर से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed