फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Protesting in PHE office

पीएचई कार्यालय में धरना

Wed, 08 Jun 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चिनैनी
अमर उजाला ब्यूरो, चिनैनी Updated Wed, 08 Jun 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Protesting in PHE office
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला

कसबे के वार्ड नंबर एक के लोगों ने पानी की किल्लत को लेकर मंगलवार को पीएचई कार्यालय में धरना दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द पेयजल किल्लत को दूर न किया तो वह सड़कों पर उतर आएंगे। वार्ड के स्थानीय निवासी पंडित संजीव शर्मा, अनवर हुसैन, संजय सिंह, रंगील सिंह ने कहा कि वार्ड नंबर एक में शुरू से ही पानी नहीं है और इस वार्ड के लिए एक रिजर्व पानी टैंक भी तेली बाड़ी के पास बनाया जा चुका है, जबकि वार्ड में पानी की पाइप भी बिछा दी गई हैं।

विज्ञापन


बावजूद इसके अभी तक वार्ड में पानी नहीं पहुंच पाया है। लोगों ने कहा कि एक और इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है ऊपर से लोगों को पानी लेने के लिए घरों से काफी दूर बाबलियों में जाना पड़ता है। लोगों ने कहा कि आज दुनिया नए-नए अविष्कार कर रही है, तो वहीं इस वार्ड के लोग पेयजल समस्या से दो चार हो रहे हैं।
विज्ञापन


लोगों ने कहा कि जब तक उनके वार्ड में पानी की समस्या दूर नहीं होती, तब तक वह पीएचई कार्यालय से धरने से नहीं उठेंगे। वहीं इस मौके पर मौजूद पीएचई अधिकारी हरीश शर्मा ने वार्ड के लोगों को आश्वासन दिया कि उनके वार्ड में जल्द पानी की समस्या दूर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed