फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protesting against PHE department for water

लंबे समय से पानी सप्लाई न होने पर बिफरे ग्रामीण

Mon, 27 Jun 2016 11:25 PM IST
Updated Mon, 27 Jun 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
protesting against PHE department for water
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला

रिट्टी के ग्रामीण इलाकों में पानी की सप्लाई बहाल नहीं होने से परेशान गांव के लोगों ने उधमपुर पीएचई कार्यालय परिसर में विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे क्षेत्र के सरपंच गिरधारी लाल पाधा ने कहा कि कुछ वर्ष पहले गांव में रिट्टी वाटर सप्लाई योजना के तहत चार करोड़ की लागत से काम शुरू किया गया।

विज्ञापन


कुछ हद तक काम के पूरा होने के बाद विभाग के अधिकारियों ने सड़क के साथ लगते इलाकों में पानी की आपूर्ति बहाल करने के लिए नल लगा दिए, लेकिन अभी भी ग्रामीण स्तर पर लोगों को पीने के पानी की सुविधा नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी होने के कारण हर समय पानी की जरूरत रहती है, लेकिन कई गांव में पानी नहीं आने के कारण लोगों को प्राकृतिक जल स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। कई बार विभाग के आला अधिकारियों को इस समस्या के बारे में अवगत करवा चुके हैं। आलम यह हो गया है कि विभागीय अनदेखी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विभाग के आला अधिकारी सड़क के साथ लगते क्षेत्रों में पानी के नल लगाकर योजना का कार्य पूरा होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन असलियत में जमीनी स्तर पर कुछ नहीं हो पाया है। इस कारण लोगों को पीने के पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।


उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही योजना को अमलीजामा पहना कर पानी मुहैया नहीं करवाया गया तो वह उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में करनैल सिंह, पवन कुमार, रतन चंद, रमेशन कुमार, शाम लाल सहित अन्य शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed