किश्तवाड़। सनातन धर्म सभा, विश्व हिंदू परिषद, हिंदू जागरण मंच और बजरंग दल ने पूर्व विधायक इंदरवाल जीएम सरूड़ी और गुलाम नबी आजाद का बैनर चिपकाने वाली गुलाम नबी आजाद पार्टी के खिलाफ धरना दिया।
सनातन धर्म सभा के किश्तवाड़ अध्यक्ष सुरिंदर सेन, विहिप के हंस राज भूत्याल, हिंदू जागरण मंच के अंजू सिंह सेन और बजरंग दल ने डाक बंगला के पास जिला प्रशासन द्वारा पहले से ही स्थापित मचैल माता के बैनर के ऊपर बैनर चिपकाने पर धरना दिया। उन्होंने यह कृत्य करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की।
इस बीच नगर पालिका अध्यक्ष सज्जाद अहमद नजार मौके पर पहुंचे और बताया कि किसी भी राजनीतिक दल को बैनर लगाने की अनुमति नहीं है। पार्टियों को नपा की अनुमति से बैनर लगाने के लिए कहा। एसएचओ सैयद आबिद बुखारी ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि ऐसा करने वालों के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज करेगी।