{"_id":"62d5a377938c125f5f4b01bc","slug":"protest-udhampur-news-jmu264208757","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप ने वार्ड 20 में फेंकी शहर की जमा गंदगी, लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप ने वार्ड 20 में फेंकी शहर की जमा गंदगी, लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। नगर परिषद ने रविवार देर रात शहर की जमा गंदगी को वार्ड 20 के स्याल सल्लन इलाके में राजमार्ग के किनारे फेंके दिया है। इसकी जानकारी जब स्थानीय लोगों को मिली तो उन्होंने सोमवार को प्रदर्शन कर रोष जताया।
सुबह जब वार्ड 20 के लोगों ने स्याल सल्लन इलाके में गंदगी के ढेर लगे देखे तो सभी भड़क गए, और प्रदर्शन कर इसका विरोध करने लगे। प्रदर्शन के दौरान स्थानीय निवासियों ने बताया कि नप ने देर रात को उनके इलाके में राजमार्ग के किनारे कई टन कचरा फेंक दिया है। जब पूरा शहर गहरी नींद में सो रहा था, तब नप के सफाई कर्मचारी शहर की गंदगी को इस स्थान पर फेंक रहे होंगे।
उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में पूरा शहर गंदगी को फेंकने के लिए स्थान न मिलने से परेशान है। उधर, नप व जिला प्रशासन इसका स्थायी समाधान निकालने की बजाय इधर-उधर कचरा फेंककर समस्या से बच रहे हैं। नप ने गंदगी को शहर में ही विभिन्न हिस्सों में फेंकना शुरू कर दिया है। कुछ दिन पहले मेटाडोर स्टैंड के पास कचरा फेंका गया था। जब लोगों ने इसका विरोध किया तब नप माना। उन्होंने नप को चेतावनी दी कि अगर फिर से इस स्थान पर गंदगी फेंकी गई तो नप कार्यालय का घेराव करेंगे।