फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest

मांगें पूरी न होने तक जताते रहेंगे रोष

विज्ञापन
protest
उधमपुर: अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए पीएचई कर्मचारी. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने लगातार 10वें दिन हड़ताल जारी रखी। इस दौरान उन्होंने विभाग और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, इसी तरह से विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे अस्थायी कर्मचारियों ने धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण उनका भविष्य खराब होने की कगार पर है। 10 दिन से पूरे संभाग में अस्थायी कर्मचारी रोष प्रकट कर रहे हैं। लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद सरकार मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हजारों अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने को लेकर सरकार ने कोई योजना नहीं बनाई है। वहीं, करीब पांच वर्ष का वेतन भी रोक कर रखा है। काम करवाने के बाद भी पैसे न देना सरकार की नीयत पर सवाल खड़े करता है। कर्मचारी लोगों से उधार लेकर परिवार की जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। उनके लिए सरकार ने न्यूनतम मजदूरी अधिनियम भी लागू नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed