फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest

उधमपुर में धार रोड को बंद कर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
protest
उधमपुर: कांग्रेस नेता धार रोड जाम कर प्रदर्शन करते हुए तथा गाड़ियों का लगा जाम वा कांग्रेस नेता स? - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी से बार बार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय बुलाकर पूछताछ किए जाने के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस ने रोष रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं ने धार रोड बंद किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

धार रोड पर वाहनों की आवाजाही में अवरोध बन रहे कार्यकर्ताओं को मौके पर मौजूद पुलिस ने समझाने की कोशिश की, और मार्ग खोलने के लिए कहा। लेकिन, जब प्रदर्शनकारी नहीं माने तो उन्हें हल्का बल प्रयोग कर धार रोड से हटाया गया। साथ ही प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता सुमित मगोत्रा को हिरासत में लेकर प्रदर्शन बंद करवाया।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं बाड़यां इलाके से रोष रैली निकाली, और सलाथिया चौक पर पहुंचकर धार रोड को बंद कर नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई, और लोग परेशान होने लगे। जब पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंची, और प्रदर्शनकारियों को शांतिपूर्ण ढंग से हटाने का प्रयास किया। लेकिन, जब प्रदर्शनकारी नहीं माने तो हल्का बल प्रयोग कर सुमित मगोत्रा को कुछ और नेताओं के साथ हिरासत में लेकर रोड खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान सुमित ने कहा कि राहुल गांधी लगातार भाजपा की नीतियों का विरोध करते हैं। इसलिए, भाजपा अपनी शक्ति का गलत इस्तेमाल कर ईडी के जरिये उन्हें गिरफ्तार करवाने का प्रयास कर रही है। केंद्र ने अपनी तानाशाही दिखाते हुए राष्ट्रीय कांग्रेस कार्यालय में पुलिस को जबरन घुसाया, और वहां मौजूद नेताओं से हाथापाई की। देश में यदि कोई महंगाई या रोजगार देने के लिए सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है तो सरकार उसकी आवाज बंद करवाती है।

उधमपुर: कांग्रेस नेता धार रोड जाम कर प्रदर्शन करते हुए तथा गाड़ियों का लगा जाम वा कांग्रेस नेता स?

उधमपुर: कांग्रेस नेता धार रोड जाम कर प्रदर्शन करते हुए तथा गाड़ियों का लगा जाम वा कांग्रेस नेता स?- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर: कांग्रेस नेता धार रोड जाम कर प्रदर्शन करते हुए तथा गाड़ियों का लगा जाम वा कांग्रेस नेता स?

उधमपुर: कांग्रेस नेता धार रोड जाम कर प्रदर्शन करते हुए तथा गाड़ियों का लगा जाम वा कांग्रेस नेता स?- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed