फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest

राजमार्ग प्राधिकरण पर ग्रामीणों ने लगाया जमीन कब्जाने का आरोप

विज्ञापन
protest
उधमपुर:जम्मू कश्मीर राष्ट्रीय राज्य मार्ग संगुर चौक में स्थानीय लोगो द्वारा किया गया प्रदर्शन. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। संगूर चौक इलाके में लोगों ने राजमार्ग प्राधिकरण पर निशानदेही के अंदर जमीन कब्जाने के प्रयास करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर शनिवार को वार्ड 20 के संगूर इलाके में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि संगूर इलाके में नेशनल हाईवे-44 के निर्माण के लिए अधिग्रहित की गईं जमीनों से अतिरिक्त जमीनों पर कब्जा जमाने का प्रयास किया जा रहा है। उनकी जमीनों पर पहले हाईवे के लिए निशानदेही की गई थी। अब उसे हटाकर कई-कई फुट अंदर की तरफ जमीनों पर निशानदेही के लिए खंभे लगा दिए गए हैं। इसे किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिन जमीनों को हाईवे निर्माण के लिए पहले अधिग्रहित किया गया था, उनका अभी तक पूरा मुआवजा लोगों को नहीं दिया गया है। वहीं, हाईवे निर्माण के लिए जब उनकी जमीनों को अधिग्रहित किया गया था, तब उनको पैदल पुल और अंडरपास जैसी कई सुविधाएं प्रदान करने का आश्वासन दिया गया था। यह सब कुछ तो हुआ नहीं, लेकिन बची जमीनों पर भी अवैध कब्जा करने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे गोविंद राम चलोत्रा ने कहा कि हाईवे निर्माण से लोगों को सुविधा मिलनी चाहिए थी, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। संगूर चौक के निर्माण में कई तकनीकी खामियां हैं। लोग इनमें सुधार के लिए सालों से मांग उठा रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अब लोगों की जमीनों पर कब्जे की तैयारी शुरू कर दी गई है।

उन्होंने मांग की कि अगर लोगों को इन जमीनों से हटाया जाता है तो उन्हें दूसरी जगह जमीनें मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिग्रहित जमीनों के मुआवजे, जमीनों पर हो रहे अवैध कब्जे, अंडर पास और पैदल पुल बनाने जैसी सभी मांगे वास्तविक हैं। इनका उचित समाधान होना चाहिए। प्रशासन से मांग है कि इस पर तत्काल ध्यान दिया जाए, ताकि लोगों को प्रदर्शन न करना पडे़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed