{"_id":"629904c01f037e4c753e6b84","slug":"protest-udhampur-news-jmu2610961197","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान खुलने के विरोध में सड़क पर कीर्तन करने बैठे सेवादार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान खुलने के विरोध में सड़क पर कीर्तन करने बैठे सेवादार
विज्ञापन
उधमपुर: शराब की दुकान के विरोध में धार रोड बंद कर प्रदर्शन करते इस्कान मंदिर के सेवादार, बहस करते ल
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। गैडां तालाब क्षेत्र में मंदिर के समीप शराब की दुकान खुलने का विरोध कर रहे इस्कॉन मंदिर के सेवादारों का प्रदर्शन वीरवार को भी जारी रहा। उन्होंने धार रोड बंद कर धरना दिया। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही, और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
गौरतलब है कि इस्कॉन मंदिर के सेवादार मंदिर के समीप शराब की दुकान खुलने का विरोध कर रहे हैं। हालांकि, बुधवार को हुए प्रदर्शन के बाद दुकान को बंद किए जाने के साथ ही धरना समाप्त कर दिया गया था। लेकिन, वीरवार को सुबह 10 बजे जैसे ही दोबारा दुकान का शटर उठा, मंदिर के सेवादार फिर से अपनी मंडली के साथ धार रोड पर धरना देने बैठ गए, और भजन कीर्तन कर शराब की दुकान हटाने की मांग करने लगे।
सुबह 10 बजे से शाम तक जारी रहे इस धरने के बीच सेना, एंबुलेंस जैसी जरूरी सेवाओं के वाहनों को आवाजाही की इजाजत दी जाती रही। वहीं, सार्वजनिक वाहनों को निकलने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बच्चों व महिलाओं के साथ सभी सेवादार दिन भर चिलचिलाती धूप के बीच छाते लेकर धार रोड पर धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन
कई बार प्रशासनिक अधिकारियों ने इन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। उनका कहना था कि जब तक दुकान को मंदिर के पास से स्थानांतरित नहीं किया जाता, धरना इसी तरह जारी रहेगा। शाम को चार बजे के आसपास मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी अनवर उल हक ने भी प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन सेवादारों के साथ उनकी कोई सहमति नहीं बन पाई।
-------
आम राहगीरों से सेवादारों की हुई नोकझोंक
धरने के दौरान जरूरी कामों के लिए धार रोड से सफर कर रहे लोगों और प्रदर्शनकारियों के बीच कई बार नोकझोंक भी देखने को मिली। इनमें ज्यादातर लोग बहस कर रास्ता बनाकर निकलते रहे। जबकि, रौन दोमेल मार्ग की मेटाडोर से सफर करने वाले ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों को भीषण गर्मी में पैदल ही शहर तक आवाजाही करनी पड़ी।

धमपुर: शराब की दुकान के विरोध में धार रोड बंद कर प्रदर्शन करते इस्कान मंदिर के सेवादार, बहस करते लो- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर: शराब की दुकान के विरोध में धार रोड बंद कर प्रदर्शन करते इस्कान मंदिर के सेवादार, बहस करते ल- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर: वाइन शॉप के बाहर पुलिस अधिकारियों के साथ बात करते हुए इस इस्कान मंदिर के पदाधिकारी.- फोटो : UDHAMPUR