{"_id":"6298ffc50f11292f8f3f39e8","slug":"protest-udhampur-news-jmu2610943108","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोदी सड़क ने बंद किया दुकानों व घरों का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोदी सड़क ने बंद किया दुकानों व घरों का रास्ता
विज्ञापन
उधमपुर: समाज सेवी अमित शर्मा द्वारा इंडस्ट्री स्टेट में ह्वद्गद्गस्र डिपार्टमेंट के खिलाफ किया
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। सड़क पर पडे़ मलबे से आ रही परेशानी को लेकर वीरवार को इंडस्ट्रीज एस्टेट के दुकानदारों ने यूईईडी के खिलाफ प्रदर्शन किया। स्थानीय दुकानदार अमित शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
दुकानदारों का कहना था कि सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी गई थी, लेकिन पाइप डालने के बाद सड़क पर पडे़ मलबे को हटाया नहीं गया। इससे आसपास के घरों के साथ दुकानों का रास्ता भी बंद हो गया है। कई बार इसे हटाने का आग्रह करने के बाद भी संबंधित विभाग इस पर ध्यान नहीं दे रहा, जिसके कारण मजबूर होकर लोग प्रदर्शन का रास्ता अपना रहे हैं।
वहीं, अमित शर्मा ने कहा कि दुकानों के आगे लगे मलबे के ढेरों ने कामकाज पर असर डालना शुरू कर दिया है। यूईईडी ने दुकानों के सामने गड्ढा बनाकर खुला छोड़ दिया है, जिससे घरों व दुकानों का रास्ता बंद हो गया है। दुकानों पर ग्राहकों की आमद बंद हो गई है। संबंधित विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह रोड की जगह है, इसलिए इस पर उन्हें इस तरह का काम करने का अधिकार है। जिला प्रशासन से मांग है कि लोगों की समस्या दूर करे, और जो भी अधिकारी जनता की परेशानियां बढ़ाने का काम कर रहे हैं, उन पर कार्रवाई करे।