{"_id":"62926c79c7e1e96dbe7d31b6","slug":"protest-udhampur-news-jmu260768088","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा के इंजीनियरों ने हड़ताल कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा के इंजीनियरों ने हड़ताल कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
उधमपुर: ऑल एम जी नरेगा इंजीनियर एसोसिएशन के लोगों द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में जमकर प्रदर्शन
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। समय पर वेतन जारी करने, वेतन में बढ़ोतरी करने व अन्य लंबित मांगों को लेकर ग्रामीण विकास विभाग के इंजीनियरों ने हड़ताल कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि इसको लेकर सोमवार को जम्मू में प्रदेश स्तर का प्रदर्शन किया जाएगा।
शनिवार को मनरेगा इंजीनियर एसोसिएशन के बैनर तले इंजीनियरों ने हड़ताल शुरू कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग में वे करीब 15 वर्ष से काम कर रहे हैं। लेकिन, उनको वेतन के नाम पर केवल 11 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। इससे परिवार की जरूरतें पूरी नहीं हो रही हैं। हालात ये हैं हर महीने उधार लेकर काम चलाना पड़ता है।
उन्होंने बताया कि उनको समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है। उनको तीन या चार महीने बाद वेतन दिया जाता है। जब तक वेतन नहीं मिलता, उनको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सरकार ने ग्रामीण विकास विभाग में अब सेवानिवृत्त इंजीनियरों को नियुक्त करना शुरू कर दिया है। इनको सरकार की तरफ से वेतन भी 30 हजार से अधिक दिया जा रहा है। जबकि, 15 वर्ष से नियुक्त इंजीनियर केवल 11 हजार रुपये पा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इसी को लेकर सोमवार को प्रदेश के सभी ग्रामीण विकास विभाग में नियुक्त इंजीनियर जम्मू में एकजुट होकर सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने जा रहे हैं। इस प्रदर्शन के जरिए सरकार तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।