{"_id":"6266ee809e9193549c3d81f6","slug":"protest-udhampur-news-jmu258551137","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार देने की मांग को लेकर युवाओं ने सड़क पर लेट कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार देने की मांग को लेकर युवाओं ने सड़क पर लेट कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
उधमपुर: अपनी पार्टी के कार्यकर्ता व नेता दोमेल चौक पर प्रदर्शन करते हुए.
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। रेलवे व अन्य सरकारी विभागों में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर अपनी पार्टी के युवा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को दोमेल चौक इलाके में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने धार रोड पर लेट कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
दोपहर करीब साढ़े 12 बजे युवाओं ने पार्टी के प्रदेश उपप्रधान युवा विंग रकीक अहमद खान के नेतृत्व में रोष रैली निकालकर धार रोड पर प्रदर्शन किया। कुछ समय के लिए युवा सड़क पर ही लेट गए। हालांकि, पुलिस के समझाने पर वे हट गए। प्रदर्शन के दौरान उपप्रधान ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण जम्मू-कश्मीर के युवाओं को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि रेलवे व अन्य कई विभागों में सरकार दूसरे राज्यों के युवाओं को रोजगार दे रही है। जबकि, उधमपुर का युवा रोजगार के लिए भटक रहा है। उधमपुर में रोजगार का पहला हक स्थानीय युवाओं का है। निजी विभागों में भी बाहरी युवाओं को ही काम दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री के दौरे से युवाओं को बहुत उम्मीदें थीं। लेकिन, उन्होंने रहबर-ए-खेल, दिहाड़ीदारों व अन्य अस्थायी कर्मचारियों को लेकर कोई एलान नहीं किया। इससे हजारों युवाओं को निराशा मिली है।
विज्ञापन
उन्होंने मांग रखी कि जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस दिया जाए, और जल्द चुनाव करवाए जाएं, ताकि प्रदेश के लिए काम किया जा सके। मौजूदा समय में अफसरशाही बहुत हावी हो चुकी है। इसके कारण लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अगर सरकार ने स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के साथ अन्य मांगों को पूरा नहीं किया तो आने वाले दिनों में प्रदर्शन तेज किए जाएंगे।