{"_id":"624f3366fea894043e663319","slug":"protest-udhampur-news-jmu257323434","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोदने के बाद यूईईडी ने नहीं सुधारी सड़क की हालत, दुकानदारों ने चंदे से कराया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोदने के बाद यूईईडी ने नहीं सुधारी सड़क की हालत, दुकानदारों ने चंदे से कराया काम
विज्ञापन
उधमपुर: यूईईडी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हॉस्पिटल रोड के दुकानदार
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के अव्यवस्थित काम से परेशान जिला अस्पताल मार्ग के दुकानदारों ने वीरवार को यूईईडी के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मार्ग पर तारकोल डालकर उसकी हालत सुधारी जाए। साथ ही उन्होंने खुद ही पैसे इकट्ठे कर सड़क से मलबा उठाने का काम कराया।
उन्होंने कहा कि वे विभाग की ओर से अस्पताल मार्ग पर करवाए जा रहे सीवरेज के काम से काफी परेशान हैं। सड़क पर पाइप डालने के बाद भी मलबे को ढंग से हटाया नहीं गया है। इससे आम लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। वहीं, आसपास के दुकानदारों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। धूल मिट्टी के कारण उनकी दुकानों का सामान खराब हो रहा है। साथ ही ग्राहकों की संख्या में भी काफी गिरावट आई है। आसपास के घरों में पेयजल सप्लाई बाधित हो गई है।
प्रदर्शन में शामिल दुकानदार सोहन लाल, विक्की, आदि ने बताया कि करीब 20 दिनों से इस सड़क को दोनों तरफ से बंद कर सीवरेज पाइप बिछाई जा रही थी। अब काम खत्म हो चुका है, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं की गई है। और न ही जलापूर्ति वाले पाइप को ठीक किया गया है। काम के दौरान वह क्षतिग्रस्त हो गया था। पूरी सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, और मिट्टी के ढेर लगे हुए हैं। इससे जिला अस्पताल की तरफ आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग ने इसकी अनदेखी कर सड़क के अगले हिस्से पर खोदाई कर पाइप बिछाने का काम शुरू कर दिया है। कई बार कहने के बाद भी विभाग ने सड़क की हालत नहीं सुधारी। मजबूर होकर स्थानीय लोगों व दुकानदारों ने खुद पैसे इकट्ठे कर सड़क से मलबा हटाने का काम शुरू करवाया है। प्रशासन से अपील है कि उखाड़ी गई सड़कों व गलियों की जल्द मरम्मत करवाई जाए। यूईईडी जिस प्रकार अपनी मनमानी कर रहा है, उससे पूरा शहर परेशान है।