फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest

उधमपुर के सफाई कर्मचारियों ने दी 16 मार्च से हड़ताल पर जाने की चेतावनी

विज्ञापन
protest
उधमपुर। अस्थायी सफाई कर्मचारियों को स्थायी करने व अन्य लंबित मांगों को लेकर शनिवार को नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने मांगों को पूरा नहीं किया तो 16 मार्च से हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन

अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश उपप्रधान डेविड के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने दोपहर करीब 12 बजे कार्यालय के बाहर धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान डेविड ने बताया कि सरकार के झूठे आश्वासनों के कारण सफाई कर्मचारी काम बंद करने को मजबूर होने लगे हैं। नगर परिषद व नगर पालिकाओं में सैकड़ों अस्थायी कर्मचारी काम कर रहे हैं। इनको नियुक्त करते समय आश्वासन दिया गया कि सात वर्ष के बाद इनको स्थायी कर दिया जाएगा। लेकिन, 10 वर्ष से भी अधिक समय बीतने के बाद भी किसी को स्थायी नहीं किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों की अब उम्र निकलती जा रही है। इसके साथ इनकी स्थायी होने की उम्मीद भी टूटने लगी है। 2014 में सरकार ने कुछ अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी बनाया था, और आश्वासन दिया था कि कुछ समय बाद बाकी कर्मचारियों को भी स्थायी कर दिया जाएगा। लेकिन, आठ वर्ष गुजरने के बाद भी इनको स्थायी नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस दौरान कर्मचारियों ने कई बार हड़ताल की, तो सरकार ने हर बार नया आश्वासन देकर हड़ताल का बंद करवा दी। दिया गया। लेकिन, अब सरकार के झूठे आश्वासनों को नहीं मानेंगे। नप के अधिकारियों को बता दिया है कि 15 मार्च तक सभी धरना देकर मांगों को रखेंगे। अगर मांग पूरी नहीं होती है तो 16 मार्च से काम बंद हो जाएगा। फिर शहर से गंदगी उठाने का काम कोई नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed