फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest

निर्माण कार्य पर बाडेयां के लोगों ने जताया रोष

विज्ञापन
protest
उधमपुर: वार्ड नंबर 5 में देविका प्रोजेक्ट के काम को रुकवा दे स्थानीय लोग व कांग्रेस नेता सुमित मल्? - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। नगर के बाडेयां क्षेत्र में हाईवे के किनारे इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन के निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों से विवाद पैदा हो गया। शुक्रवार को इसका निपटारा स्थानीय निवासी व कांग्रेस नेता सुमित मगोत्रा कराया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संगुर चौक से ऊपर की ओर राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ लगती जमीन पर देविका प्रोजेक्ट के तहत यूईईडी विभाग इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन (आईपीएस) का निर्माण कार्य करवा रहा है। इसके तहत जब विभाग ने जेसीबी से उक्त जमीन की खुदाई शुरू की, तो आसपास के पहाड़ी नुमा क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने इसका विरोध किया। उनका कहना था कि खुदाई करने से उनके मकान ढहने का खतरा होगा।
विज्ञापन

विवाद बढ़ने पर कांग्रेस नेता ने संबंधित अधिकारियों को फोन कर बुलाया, और उन्हें स्थानीय लोगों की परेशानी बताई। उन्होंने अधिकारियों से आश्वासन लिया कि अगर वह स्थानीय लोगों के मकानों की सुरक्षा ध्यान में रखते हैं तो लोग भी इसका विरोध नहीं करेंगे। इसके बाद अधिकारियों ने उनकी मांग को मानते हुए कहा कि पंपिंग स्टेशन बनने के साथ ही 10 फुट की सुरक्षा दीवार लगाई जाएगी, ताकि घरों की सुरक्षा बनी रहे। इसके बाद काम फिर शुरू करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed