फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest

लांदर, पंचैरी व भमाग को मिले अलग विस का दर्जा

विज्ञापन
protest
उधमपुर/पंचैरी। लांदर, पंचैरी व भमाग को अलग विधानसभा क्षेत्र का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने वीरवार को दूसरे दिन भी लटयार, कुल्टयार, सुम्मन, पंचैरी और मीर पंचायतों का दौरा किया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने फूल मालाएं पहनाकर पूर्व विधायक का स्वागत किया, और क्षेत्र की समस्याओं को उजागर किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने मनकोटिया के नेतृत्व में पंचैरी, मोंगरी व भमाग को अलग विधानसभा क्षेत्र बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया। इसमें उन्होंने मांग उठाई कि दशकों से उधमपुर, चिनैनी व रियासी तीन अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में बंटे होने के कारण उनके इलाके का उचित विकास नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

इसके कारण ये इलाके आज भी विकास से कोसों दूर हैं। लोग काफी परेशानी का सामना कर रहे हैं। इसलिए, उनकी मांग है कि हदबंदी आयोग पंचैरी, मोंगरी व भमाग को एक अलग विधानसभा क्षेत्र बनाए। वहीं, पूर्व विधायक ने कहा कि वह वर्षों से इन क्षेत्रों के लोगों को उनका अधिकार दिलाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। यह संघर्ष लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने सरपंचों, पंचों व स्थानीय लोगों को आश्वासन दिलाया कि लोगों की इस मांग को पूरा करवाने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे, और लगातार हर गांव व पंचायतों में जाकर लोगों को एकजुट कर इस मामले को लेकर प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर सरपंच सुरजीत सिंह, सरपंच शमशेर सिंह, सरपंच कुलदीप राज, सरपंच कैलाश सिंह व अन्य ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed