फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Protest

एकता विहार के लोगों ने यूईईडी विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Protest
उधमपुर के एमएच रोड पर नाली बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते एकता विहार के लोग - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। नगर के एकता विहार क्षेत्र के लोगों ने वीरवार को एमएच रोड पर एकत्रित होकर यूईईडी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि विभाग ने मार्ग पर बंद पड़ी नालियों को ठीक किए बिना ही तारकोल बिछाने का काम शुरू कर दिया है। इससे मार्ग फिर से बदहाल हो जाएगा।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि विभाग क्षेत्रवासियों की मांग को अनदेखा कर सड़क पर तारकोल डालने का काम पूरा करने की जल्दी में है। इसलिए, विभाग की कार्यप्रणाली लोगों की समझ से बाहर है। इससे मजबूर होकर उन्हें प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ा। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे स्थानीय निवासी व समाज सेवक धर्म चंद ने कहा कि विभाग ने सीवरेज के लिए जब एमएच सड़क को उखाड़ा था, तब सड़क पर बनी नाली भी मिट्टी भर जाने से बंद हो गई थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उसके बाद अब तक विभाग ने इस नाली को खोलने का प्रयास नहीं किया है। दो साल गुजर जाने के बाद भी बिना नाली को खोले सड़क पर तारकोल बिछाने का काम शुरू कर दिया है। सड़क पर जल निकासी का उचित प्रबंध न होने के कारण बारिश के दिनों में पूरी सड़क नाले के रूप में बदल जाती है। और साथ लगते घरों में पानी भर जाता है। आम दिनों में गंगेडा की तरफ से आने वाला पानी सड़क पर बहता रहता है। जिसके कारण लोगों के घरों की दीवारों को भी काफी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को उम्मीद थी कि जब सड़क की मरम्मत का काम किया जाएगा, तब यहां जल निकासी का भी उचित प्रबंध किया जाएगा। लेकिन, यूईईडी विभाग अब गलत तरीके से काम कर रहा है, जिसका लोग विरोध करते हैं। जिला प्रशासन से मांग है कि सड़क पर तारकोल डालने से पहले नाली बनाने का काम कराया जाए। साथ ही तारकोल डालने के काम भी निगरानी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed