फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Protest

दीपावली तक वेतन न मिलने पर प्रदर्शन की दी चेतावनी

विज्ञापन
Protest
उधमपुर। प्रदेश में न्यू पेंशन स्कीम के तहत नियुक्त सरकारी कर्मचारियों को दो महीने से वेतन नहीं जारी किया गया है। ऐसे में कर्मचारी आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

कई बार मांग करने के बाद भी सरकार ने उनका वेतन जारी नहीं किया है। इसको ध्यान में रखते हुए जम्मू कश्मीर टीचर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रधान विनोद शर्मा ने एक प्रेसवार्ता में कहा है कि अगर दीपावली तक उनका वेतन जारी नहीं किया गया तो मजबूरन कर्मचारियों को सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करना पड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने जनवरी 2010 से न्यू पेंशन स्कीम के तहत हजारों कर्मचारी नियुक्त किए हैं। इनमें ज्यादातर नियुक्ति शिक्षा विभाग में हुई हैं। इनको दो महीने से वेतन नहीं मिला है। इनका वेतन वित्त विभाग की लापरवाही के कारण जारी नहीं किया जा रहा। त्योहारों के मौसम में हजारों कर्मचारी वेतन न मिलने के कारण आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। नवरात्र और करवाचौथ निकलने के बाद आगे धनतेरस और दीपावली हैं। फिर भी वेतन नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि अगर सोमवार तक उनका वेतन नहीं जारी हुआ तो मंगलवार को सभी जिलों में ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सदस्य डीसी को ज्ञापन सौंपकर वेतन जारी करने की मांग रखेंगे। अगर दीपावली तक वेतन जारी नहीं किया जाता है तो मजबूरन सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ेगा। इसलिए, सरकार से अपील है कि दीपावली से पहले वेतन जारी करे। ताकि, कर्मचारी परिवार के साथ दीपावली मना सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed