{"_id":"6176eeb7f1cb303b673ed883","slug":"protest-udhampur-news-jmu2465744175","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों में जेके बैक की शाखाएं खोलने मे हो रही देरी को लेकर पैथर्स पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चेयरमैन हर्ष देव सिंह की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों में जेके बैक की शाखाएं खोलने मे हो रही देरी को लेकर पैथर्स पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चेयरमैन हर्ष देव सिंह की
जेके बैंक के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हर्षदेव सिंह व अन्य पार्टी कार्यकर्ता
- फोटो : UDHAMPUR
Link Copied
उधमपुर। जिले के विभिन्न दूरदराज गांवों में जेएंडके बैक की शाखाएं खोलने में लगातार देरी हो रही है। इसको लेकर जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षामंत्री हर्ष देव सिंह की अध्यक्षता में दोमेल चौक पर जेएंडके बैंक के कार्यालय के बाहर इसके चेयरमैन और डीजीएम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जेएंडके बैंक की शाखाएं खोलने को लेकर बैंक के उच्च अधिकारी जानबूझकर देरी कर रहे हैं। जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्व शिक्षामंत्री ने कहा कि जिले के दूरदराज इलाकों में सालों पहले जेएंडके बैंक की शाखाएं खोलने की मंजूरी मिली थी। लेकिन, अब इनमें बिना वजह देरी की जा रही है।
विज्ञापन
इसके लिए उन्होंने डीजीएम और बैंक के चेयरमैन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा जिले के दूरदराज गांवों के लोगों को लेनदेन एवं बैंक के अन्य कार्यों के लिए दूर तक जाना पड़ता है। अधिकतर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने करने के लिए सरकार ने जेएंडके बैंक को मान्य किया है। लेकिन, जिले के कई दूरदराज इलाके ऐसे हैं जहां बैंक के उच्च अधिकारी लापरवाही कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि जिले के बरमीन, पटनगढ़, बब्बे, चौड़पांजिया, गढ़ सामनाबंज, मजौड़ी, आदि क्षेत्रों में जल्द बैंक की शाखाएं खोली जाएं। इस अवसर पर विनोद भगत, रामपाल भगत, तिरेंतर सिंह, आदि मौजूद थे।
जेके बैंक के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हर्षदेव सिंह व अन्य पार्टी कार्यकर्ता- फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।