फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest

सुध नहीं लेने पर कर्मियों में बढ़ा आक्रोश

विज्ञापन
protest
उधमपुर। स्थायी कर्मचारी बनाने व अन्य लंबित मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर लोक निर्माण विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने बुधवार को भी कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि पूरे देश में जहां लोग दीपावली पर्व मनाने की तैयारी कर रहे हैं, वहीं लोक निर्माण विभाग के अस्थायी कर्मचारी वेतन को तरस रहे हैं। सरकार की तरफ से उनकी किसी तरह से भी चिंता नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

सोबा राम के नेतृत्व में अस्थायी कर्मचारियों ने सुबह से शाम तक कार्यालय के बाहर धरना देकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि एक महीने से भी अधिक समय से सभी कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक न तो सरकार ने उनकी सुध ली है और न ही विभाग के अधिकारी उनकी परेशानी को सुनने के लिए मौके पर पहुंचे है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में धनतेरस, दीपावली के पर्व की तैयारी चल रही है। हर कोई अपने परिवार के साथ पर्व मनाने को लेकर तैयारी कर रहा है, लेकिन लोक निर्माण विभाग के अस्थायी कर्मचारी त्योहारों के बीच भी हड़ताल व प्रदर्शन करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

उनको कई महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिसके कारण सभी आर्थिक परेशानियों से जूझने को मजबूर हैं। उनके पास अपने परिवार की जरूरतों कोो पूरा करने के लिए पैसा नहीं बचा है। ऐसे हालात में वह परिवार के साथ त्योहार कैसे मनाएंगे। इसके अलावा सरकार की तरफ से उनको स्थायी कर्मचारी बनाने को लेकर भी कोई योजना तैयार नहीं की जा रही है। नियम अनुसात तो सात वर्ष का अस्थायी कार्यकाल पूरा होने के बाद स्थायी कर्मचारी बन जाना था, लेकिन अभी तक इसको लेकर कुछ नहीं किया है। सरकार की कार्यप्रणाली की जितनी निंदा की जाए कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed