फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest

लंबित मांगों के समर्थन में जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों की कामछोड़ हड़ताल जारी

विज्ञापन
protest
उधमपुर। जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल से जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में पानी की किल्लत की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। लोगों को पानी का इंतजाम करने के लिए हर रोज मशक्कत करनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि सरकार को अब तो हड़ताल को खत्म करने के लिए प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन

शनिवार को अस्थायी कर्मचारियों की हडताल का 29वां दिन था। कर्मचारियों ने पीएचई स्टेशन पर प्रदर्शन नहीं किया। इनके काम न करने के कारण शहर व ग्रामीण इलाकों में पानी की किल्लत की समस्या बढ़ती जा रही है। शहर के भारत नगर, जखैनी, रठियान, दंदियाल व अन्य कई इलाकों में लोगों को सप्ताह में एक या फिर दो दिन ही पानी की सप्लाई मिल रही है। इसके साथ पंचैरी, मोंगरी, रामनगर, चिनैनी में भी पानी की सप्लाई बुरी तरह से प्रभावित है।
विज्ञापन

हर रोज लोग पानी के लिए मशक्कत कर रहे है। पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए बावली व अन्य प्राकृतिक जल स्रोत पर जाना पड़ रहा है। शाम लाल, मनमोहन सिंह, केवल कुमार व अन्य लोगों का कहना था कि अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल लगातार बढ़ती जा रही है। हड़ताल को चलते हुए करीब एक महीना हो गया है। न तो सरकार झुक रही है और न ही कर्मचारी झुकने को तैयार है। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। आम आदमी के लिए लिए पानी का इंतजाम करना मुश्किल हो गया है। उनकी मांग है कि सरकार की तरफ से अब तो हड़ताल को बंद करने के लिए प्रयास किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed