फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest

गलत बयानबाजी पर युवाओं का फूटा गुस्सा, तिरंगे के साथ सलाथिया चौक पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
protest
उधमपुर। पीडीपी की अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की तरफ से झंडे को लेकर दिए गए बयान के विरोध में शनिवार को शहर के युवाओं ने सलाथिया चौक पर प्रदर्शन किया। युवाओं ने कहा कि इस तरह के बयान को किसी कीमत पर भी सहन नहीं किया जाएगा। महबूबा मुफ्ती एक बार फिर से हालात को खराब करने का प्रयास कर रही है और उनकी मांग है कि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे युवाओं ने हाथों में तिरंगे लेकर महबूबा मुफ्ती के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान गगन शर्मा व अन्य युवाओं ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद से ही महबूबा मुफ्ती लगातार इस तरह की बयानबाजी कर रही हैं। अनुच्छेद 370 हटने के बाद नई व्यवस्था को पूरे प्रदेश ने अपना लिया है और इसको लेकर अब कोई विवाद नहीं है। मगर महबूबा मुफ्ती जैसे नेता लगातार गलत बयानबाजी कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं, जिसे किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर पहले भी भारत का हिस्सा था और अनुच्छेद 370 हटने के बाद भी देश की ही हिस्सा है। इसको कोई भी अलग नहीं कर सकता है। जम्मू-कश्मीर के लोगों ने पहले भी हाथ में तिरंगा थामा था और आगे भी इसी को थाम कर आगे चलेंगे। महबूबा जैसे नेताओं के लिए अनुच्छेद 370 का हटना सदमे की तरह है और यह अभी तक उससे बाहर नहीं आ पा रहे हैं। उन्होंने सरकार से गलत बयानबाजी पर महबूबा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed