{"_id":"589232594f1c1b0f0be80271","slug":"protest-of-shopkeepers-in-katra","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंक मार्ग के काम को दुकानदारों ने रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिंक मार्ग के काम को दुकानदारों ने रुकवाया
ब्यूरो/ कटड़ा
Updated Thu, 02 Feb 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
vaishno devi
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मनगरी में सुबह पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों को तैनात कर बाणगंगा के साथ लगते आर्मी कैंप के पास नए मार्ग से जोड़ने के लिए लिंक मार्ग के काम को दुकानदारों ने रुकवा दिया। दरूड़ के लोगों और दुकानदारों ने काम कर रहे मजदूरों को वहां से हटा दिया।
विज्ञापन
बुधवार सुबह श्राइन बोर्ड की ओर से कसबे से अर्द्धकुंवारी तक नए मार्ग को बाणगंगा में आर्मी कैंप के पास करवाया जा रहा था। वैष्णो देवी के पुराने मार्ग के दुकानदार प्रभात सिंह, करण सिंह, विजय सिंह, रमन सिंह, केवल सिंह, अर्जुन सिंह आदि वहां पर पहुंचे और निर्माण कार्य को बंद करवा कर श्रमिकों को चले जाने को कहा।
विज्ञापन
बाद में मौके पर पहुचीं एसडीएम नीलम खजूरिया ने शनिवार तक काम बंद रखने को कहा। इस मौके पर एएसपी सुमिर कोतवाल, तहसीलदार मोहित रैना, एसडीपीओ अशोक शर्मा, एसएचओ ए संबयाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन