फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest of employees in udhampur

अस्थायी कर्मचारियों ने रोष रैली निकाली

Sun, 17 Jan 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर Updated Sun, 17 Jan 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
protest of employees in udhampur
पीएचई विभाग के अस्थायी कर्मचारियों का वेतन जारी करने और अन्य लंबित मांगों को पूरा करने की मांग पर पीएचई इंप्लाइज एसोसिएशन ने मानसर में शनिवार को रोष रैली निकाल कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल से अपील की है कि जल्द से जल्द वेतन जारी किया जाए, नहीं तो कर्मचारी आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे।

पीएचई इंप्लाइज एसोसिएशन के संभागीय वरिष्ठ उप प्रधान सोमनाथ के नेतृत्व में रोष रैली निकाली और प्रदर्शन के दौरान सोमनाथ ने बताया कि करीब तीन वर्ष से पीएचई विभाग के अस्थायी कर्मचारी वेतन को तरस रहे हैं।
विज्ञापन


इन कर्मचारियों ने दीवाली, लोहड़ी, ईद सभी त्योहार बिना वेतन के ही मनाए हैं। इनके लिए अपने परिवार की जरूरताें को पूरा करना मुश्किल हो चुका है।

सभी कर्ज के बोझ तले दबते जा रहे हैं और सरकार को इनकी कोई चिंता नही हैं। सरकार अस्थायी कर्मचारियों को वेतन भी बहुत कम दे रही है।

वेतन बढ़ाने के लिए सरकार की तरफ से कोई योजना तैयार नहीं की गई है। पांच वर्ष का अस्थायी कार्यकाल पूरा करने वाले आईटीआई वर्कर्स को स्थायी कर्मचारी बनाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की तरफ से कश्मीर में तैनात अस्थायी कर्मचारियों को जम्मू संभाग के कर्मचारियों के मुकाबले में ज्यादा वेतन दिया जा रहा है।

विभाग में स्टाफ की कमी को पूरा नहीं किए जाने के कारण काम करने वाले कर्मचारियों पर दुगना बोझ डाला गया है। राज्यपाल को कर्मचारियों की परेशानियां को ध्यान में रख कर वेतन जारी करना चाहिए। इस मौके पर महासचिव विजय कुमार, रतन सिंह, सूरज प्रकाश, मक्खन चंद, दिनेश केसर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed