{"_id":"02b52ed7ee972c2ee9b4eadf6a816583","slug":"protest-of-daily-wagers-for-salary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेलीवेजरों का वेतन बढ़ाने की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेलीवेजरों का वेतन बढ़ाने की मांग उठाई
उधमपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर पीपल डेमोक्रेटिक ट्रेड यूनियन उधमपुर की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राज्यपाल द्वारा अस्थाई कर्मचारियों को स्थायी करने के कदम का प्रशंसा की गई।
बैठक यूनियन के महासचिव विपिन दुबे की अध्यक्षता में हुई, जिसमें बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर कर्मचारियों को पेश आ रही विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। राज्यपाल द्वारा लिए गए इस फैसले ने अस्थायी कर्मचारियों एक बहुत बड़ी राहत प्रदान की है।
उन्होंने उनसे अपील करते हुए कहा कि अलग-अलग कार्यालयों में 14 साल से काम करने वाले डेलीवेजरों को भी स्थायी किया जाए ।
वहीं उन्होंने अन्य मांगों जिनमें डेलीवेजर की दिहाड़ी बढ़ाकर 400 रूपये प्रतिदिन करना, डीए की किस्त तमाम कर्मचारियों एवं पेंशनरों को जल्द देना, मेडिकल अलाउंस 300 रुपये से बढ़ाकर एक हजार रुपये प्रति महीना करना, फ्लोरिकल्चर में काम करने वाले मालियों को ढाई दिन का अतिरिक्त वेतन देना, क्याेंकि अवकाश वाले दिन भी राज्य सरकार के पार्क खुले रहते हैं और माली अवकाश वाले दिन भी काम करते हैं।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्कर्स को 15 हजार रुपये प्रतिमाह तथा हेल्पर को 12 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन देेकर स्थायी करने की भी मांग की गई। खाली पोस्ट को जल्द भरने की अपील भी की गई।
उन्होंने राज्यपाल से आग्रह किया कि जल्द से जल्द कर्मचारियों की अन्य लंबित मांगों को हल करने के लिए कदम उठाएं ताकि कर्मचारी ईमानदारी व बिना किसी परेशानी के अपना कार्य कर सकें।
बैठक में प्रीतम शर्मा, पंकज दुबे, सुभाष चंद्र, बशीर अहमद, विनोद कुमार, नूर हुसैन, अशोक कुमार, रूद्र दुबे, शाम लाल, दर्शन कुमार आदि उपस्थित थे।