{"_id":"57e810e34f1c1bc704573e82","slug":"protest-for-road1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क की मरम्मत नहीं होने पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क की मरम्मत नहीं होने पर प्रदर्शन
ब्यूरो/ उध्ामपुर
Updated Sun, 25 Sep 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
सड़क
- फोटो : अमर उजाला
बट्लवालियां से दंदेयाल की ओर जाने वाले मार्ग की खस्ताहालत के कारण लोगोें को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में क्षेत्र की सरपंच राम प्यारी ने बताया की कई बार मार्ग की मरम्मत करवाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिला। इस कारण मार्ग की हालत दिन प्रतिदिन खस्ता होती जा रही है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के मुताबिक जब भी स्कूल की ओर छात्र जाते हैं तो उन्हें वाहनों के आवागमन के कारण स्कूल में जाने के लिए देरी हो जाती है। जिस कारण उन्हें शिक्षकों की डांट खानी पड़ती हैं। यह रोज का सिलसिला हो गया हैं। इसकों लेकर लोगों में रोष है। लोग विभागीय लापरवाही के कारण परेशान हो चुके हैं, इसलिए अब लोग इसके खिलाफ प्रदर्शन करने का मन बनाने लगे हैं।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि यदि जल्द मार्ग की खस्ता हालत को ठीक करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो वह सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन