{"_id":"579a5ae84f1c1b356521e4d0","slug":"protest-for-degree-college-building","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्री कालेज की इमारत बनवाने के लिए प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिग्री कालेज की इमारत बनवाने के लिए प्रदर्शन
ब्यूरो/मजालता
Updated Fri, 29 Jul 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Protest Shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी डिग्री कालेज मजालता की इमारत को स्थापित करने की मांग को लेकर सरपंचों तथा स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। समझाने के लिए आखिरकार जिलाधीश उधमपुर नीरज कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
जिलाधीश ने मजालता मोड़ तथा मजालता तहसील कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे दोनों ही गुटों से मुलाकात की और किसी तरह से रोष प्रदर्शन बंद करवाया।
गौरतलब है कि मंगलवार को मजालता कस्बे के लोगों तथा उक्त इलाके के 2 सरपंच दीनानाथ व रघुवीर सिंह ने तहसील कार्यालय के बाहर धरना देकर रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया । जिलाधीश नीरज कुमार देर शाम करीब पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को शांत करवाया।
विज्ञापन