{"_id":"1427df1050de5b1653a6492d19aa9e24","slug":"protest-against-the-pollution-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमरउजाला, उधमपुर
Updated Thu, 25 Feb 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ रहे प्रदूषण के चलते बट्टलवालियां के लोगों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने औद्योगिक क्षेत्र में चल रही सीमेंट और पेस्टीसाइड फैक्ट्रियों पर नियमों की अनदेखी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे सरपंच मनमोहन रैना ने कहा कि फैक्ट्रियों में प्रदूषण रोकने के लिए बनाए गए नियमों का पालन न करने के कारण गांव के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सीमेंट फैक्ट्रियों की बढ़ती संख्या के कारण क्षेत्र में बड़े स्तर पर प्रदूषण फैल रहा है। प्रदूषण से निपटने के लिए कोई भी इंतजाम नहीं किया गया है।
राख को दबाने के लिए कोई व्यवस्था भी नहीं है। गाड़ियों की पार्किंग के लिए भी कोई प्रावधान नहीं है। फैक्ट्रियों में काम कर रहे मजदूरों को भी लेबर एक्ट के तहत मेहनताना नहीं दिया जाता है।
विज्ञापन
सरपंच पूर्ण चंद ने कहा कि फैक्ट्रियों में वर्षों से पौधारोपण नहीं किया गया है। प्रदूषण से फसलें बर्बाद हो रही हैं। जल स्रोतों में पानी सूख गया है या फिर पीने के काबिल भी नहीं रहा।