{"_id":"578e63f34f1c1b1f7fc4b82a","slug":"protest-against-pak","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान का झंडा फूंककर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान का झंडा फूंककर प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला,उध्ामपुर
Updated Tue, 19 Jul 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Protest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सलाथिया चौक पर पैंथर्स पार्टी ने पाकिस्तान का झंडा जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने राज्य के हालातों के लिए राज्य की सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
प्रदर्शन में पार्टी के काफी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सुनील गुड्डा ने बताया कि कश्मीर में आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद राज्य के जो हालात बने हैं, इसके लिए सरकार जिम्मेदार है।
विज्ञापन
आतंकियों का एक ही मिशन था कि किसी भी प्रकार से अमरनाथ यात्रा को सफल नहीं होने दिया जाए। इसमें अलगाववादियों के साथ-साथ पाकिस्तान का भी पूरा समर्थन था। राज्य सरकार उनके इरादों को विफल करने में पूरी तरह नाकाम सिद्ध हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रियों को तंग किया जा रहा है, गाड़ियों में तोड़फोड़ की जा रही है। सरकार नाम की कोई चीज ही नहीं दिखाई दे रही है। भाजपा के मंत्रियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्होंने कश्मीरियों हुक्मरानों के आगे घुटने टेक दिए हैं। उनके हर फैसले में हां में हां मिलाई जा रही है।
अगर जल्द ही राज्य सरकार ने यात्रा के प्रति कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने पडे़ंगे। प्रदर्शन में गुलशन केसर, संजय शर्मा, एएन मेहरा, राजू, केवल कृष्ण मौजूद थे।