फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Protest against murder of truck driver

ट्रक ड्राईवरों की हत्या के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली पट्टियां बांध कर किया प्रदर्शन,

विज्ञापन
Protest against murder of truck driver
उधमपुर। घाटी में आतंकियों द्वारा की जा रही ट्रक ड्राइवरों की हत्याओं के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली पट्टियां बांध कर धार रोड पर प्रदर्शन। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के कारण धार रोड पर वाहनों की आवाजाही बाधित हुआ। लंबा जाम भी लग गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहें पार्टी के वरिष्ठ नेता सुमित मगोत्रा ने कहा कि पिछले दस दिनों में श्रीनगर में आतंकियों ने चार ट्रक ड्राइवरों सहित दो सेब व्यापारी और एक मजदूर की हत्या कर दी है। बीते कल भी ट्रक ड्राइवर नारायण दत्त की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अब उसके चार छोटे-छोटे बच्चों का लालन-पालन मुश्किल हो गया है। वह घर का इकलौता कमाने वाला सदस्य था।
विज्ञापन

मगोत्रा ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मौजूदा समय में श्रीनगर में आतंकी गतिविधियां बढ़ गई हैं। बेकसूर लोग मारे जा रहे हैं। केंद्र सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए घाटी के हालात सामान्य होने के दावे कर रही है। उन्होंने कहा कि आतंकी वारदातों में बढ़ोतरी इस बात का सबूत है कि केंद्र सरकार घाटी में लोगों को सुरक्षा प्रदान करने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। घाटी के हालात केंद्र सरकार की असफल नीतियों की वजह से दिन प्रतिदिन खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेता ने कहा कि ऐसी स्थिति पर्यटकों की सुरक्षा पर भी सवालिया निशान लगा रहा है, जिसके लिए केंद्र सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है। उन्होंने ट्रक ड्राइवरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ मारे गए ड्राइवर नारायण दत्त के परिवार के लिए 20 लाख रुपये मुआवजा और एक सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की। इस अवसर पर ऋषभ महाजन, बबी कुमार, सोनू केसरी, रोमी शर्मा, शाम बंसल, अमीन मोहम्मद, काका राम, निपून शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed