फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest against government

खस्ताहाल सड़क की मरम्मत न होने पर प्रदर्शन

Sun, 10 Jan 2016 01:57 AM IST
उधमपुर/अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 10 Jan 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
protest against government

संगूर वासियों ने क्षेत्र में जाने वाली सड़क में खड्डे और पिछले कई वर्षों से मरम्मत कार्य नहीं किए जाने पर एमईएस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


पिछले कई वर्षों से वे इस समस्या को लेकर कई बार गुहार-मनुहार लगा चुके थे, जब कोई कदम नहीं उठाया गया, तो आजिज आकर लोग सड़क पर उतर पड़े।

प्रदर्शनकारियों ने बताया गया कि वर्ष 2000 से उनकी सड़क की मरम्मत का काम चल रहा है। इस काम को पहले पीडब्ल्यूडी करा रही थी। तत्कालीन डीसी ने इस काम को एमईस के हवाले कर दिया, ताकि काम तेजी से हो सके।
विज्ञापन


संगूर इलाके में रेलवे रोड पर एमईएस विभाग द्वारा की गई खुदाई के कारण लोगों को परेशानियां आ रही हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि समस्या को दूर करने के लिए कई बार संबंधित विभाग एवं नेताओं से भी संपर्क किया गया, लेकिन किसी ने इस समस्या को दूर नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व स्थानीय पंचायत के सरपंच पवन गुप्ता ने किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि रेलवे को जाने वाली संगूर रोड पर संबधित विभाग द्वारा पानी की पाइप लाइन को दुरुस्त करने के लिए सड़क की खुदाई की गई थी लेकिन विभाग द्वारा अपना कार्य पूरा करने के बाद सड़क को ठीक नहीं किया गया।

जिसकी वजह से सड़क की हालत काफी खस्ता हो गई है और स्थानीय लोगों सहित राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में ही विभाग का वॉटर फिलिंग प्वांइट भी है और उसका पानी भी सड़क पर बहता रहता है जिसकी वजह से भी सड़क की हालत बद से बदतर होती जा रही है।


खासकर जगह-जगह पानी जमा होने की वजह से कीचड़ की स्थिति बनी रहती है जिससे बच्चों एवं बुजुर्गों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्रदर्शनकारियों ने मांग करते हुए कहा कि सड़क की हालत को जल्द से जल्द ठीक किया जाए।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी समस्या को जल्द से जल्द दूर नहीं किया गया तो उन्हें मजबूरन विभाग के खिलाफ सड़क पर उतरना पड़ेगा और इससे पैदा होने वाली अव्यवस्था की सारी जिम्मेवारी विभाग की होगी। प्रदर्शनकारियों में शिव राम, शांत कुमार, गोविंद सिंह, जोगिंद्र सिंह, सोम राज आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed